नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्वनिधि महोत्सव 1 जून को टाउन हॉल, वेण्डरों को उपलब्ध कराया जाए ऋण – डीएम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,427 views

स्वनिधि महोत्सव 1 जून को टाउन हॉल, वेण्डरों को उपलब्ध कराया जाए ऋण – डीएम

गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव )  जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनीधि) योजना के तहत आगामी एक जून को होने वाले स्वनिधि महोत्सव के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट बेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना का शुभारम्भ 01 जून 2020 को स्ट्रीट बेण्डर्स एवं छोटे व्यवसायियों को आत्म निर्भर बनाने एवं आजीविका/व्यवसाय को बढाने हेतु भारत सरकार द्वारा किया गया था। जिसके उपलक्ष्य में आगामी 01 जून 2023 को गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में ‘‘स्वनिधि महोत्सव’’ का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनकल्याणकारी, स्वास्थ्य एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से सम्बंधित सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगा कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि इसके अतिरिक्त स्थानीय स्ट्रीट वेण्डर्स, पटरी व्यवसायियों द्वारा एवं स्थानीय स्तर पर प्रचलित उत्पादों का भी स्टॉल एवं दुकान लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वनिधि महोत्सव का आयोजन आम नागरिकों के लिए एक प्रदर्शनी/मेला के रूप में किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जनपद के छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ आजीविका/व्यवसाय व आमदनी  बढाने की दिशा में प्रेरणात्मक संदेश देना है।

स्वनिधि महोत्सव के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे स्वनिधि महोत्सव में स्टॉल लगाकर अपने विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें तथा पात्र व्यक्तियों को योजना के लाभ से आच्छादित करना भी सुनिश्चित करेगें।
स्वनिधि महोत्सव के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे स्वनिधि महोत्सव में स्टॉल लगाकर अपने विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें तथा पात्र व्यक्तियों को योजना के लाभ से आच्छादित करना भी सुनिश्चित करेगें।

जिलाधिकारी ने स्वनिधि महोत्सव में सरकारी विभागों द्वारा लगाये जाने वाले स्टॉलों से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आयोजन में उनके द्वारा प्रदर्शित/उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं को बिन्दुवार बताते हुए व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये है। जैसे मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा स्ट्रीट वेण्डर्स एवं उनके परिवार को कैम्प में फ्री हेल्थ चेकअप की सुविधा मुहैया कराना, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के परिवार को जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना से लाभान्वित कराना। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के परिवार को वन नेशन वन कार्ड से लाभान्वित कराना। समाज कल्याण अधिकारी द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के परिवार को विभिन्न पेंशन योजना से लाभान्वित कराना। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को एवं उनके परिवार को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना से लाभान्वित कराना। प्रबन्धक अग्रणी बैंक द्वारा लम्बित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आवेदकों को ऋण वितरित कराना। पीएम जन धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत लाभा र्थियों एवं उनके परिवार को लाभान्वित कराना। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद गोण्डा को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, चूना, मोबाइल टायलेट, पानी आदि की व्यवस्था कराना एवं रेहड़ी पथ विक्रेताओं, झूला वाले, ट्रैम्पोलिंग आदि को कार्यक्रम स्थल पर पहुचाने के संबंध में निर्देशित किया गया है।

बैठक में सी एम ओ, नगर मजिस्ट्रेट सभी अधि शासी अधिकारी एल डी एम और अन्य अधिकारीगण कर्मचारी गण मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!