नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अपर जिलाधिकारी ने किया ऐलीपरसोली बंधा का औचक निरीक्षण, बाढ़ से जनधन हानि की जिम्मेदारी संबंधित की होगी, बंधा कौन धंधा ना समझे लोग

1 min read

 2,829 views

अपर जिलाधिकारी ने किया ऐलीपरसोली बंधा का औचक निरीक्षण, बाढ़ से जनधन हानि की जिम्मेदारी संबंध की होगी

   गोंडा ( युगनव टाइम्स  लाइव )  जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी एवं जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने ऐली परसोली बंधा का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान बंधा के समीप सभी गांव की बाढ़ के संबंध में जानकारी ली गई, तथा वहां निवास कर रहे ग्रामीण लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए वहां पर उपस्थित संबंधित क्षेत्र के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बंधा के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को बाढ़ के समय कोई समस्या ना होने पाये, यदि बंधे के पास बसे हुए किसी भी नागरिक को बाढ़ से असुविधा होती है तो उसका जिम्मेदार संबंधित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक होंगे । साथ ही गांव के लोगों को बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय गांव वासियों का कोई नुकसान जैसे जन धन व पशु हानि न होने पाए।इस पर विशेष ध्यान रखे जाये।
इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि बाढ़ से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए ताकि बाढ़ के समय किसी प्रकार की कोई समस्या ना होने पाए। इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आज ऐली परसोली बांध पर अपर जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला आपदा विशेषज्ञ  राजेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार चंदन कुमार, राजस्व निरीक्षक ,सिंचाई विभाग के अधिकारी, तथा लेखपाल उपस्थित थे। अपर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि बांध की सुरक्षात्मक उपाय सही समय पर पूर्ण कर लिया जाए तथा बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों को चिन्हित कर उनका पूरा विवरण तैयार कर लिया जाए।बाढ़ चौकी चिन्हित कर लिया जाए पशु हेतु चारे की व्यवस्था कर ली जाए। बांसवाड़ा में चयनित कर लिया जाए कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी जाए तथा प्रत्येक गांव में बाढ़ से बचाव हेतु क्या करें,क्या ना करें के बारे में बताया जाए।स्वास्थ विभाग के द्वारा सरवन व सभी प्रकार की दवाएं विशेष रूप से सभी सीएससी पीएससी पर उपलब्ध है,। उन्होंने बाढ़ क्षेत्र के सभी पी एच सी व सी एच सी के चिकित्सा अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिया बाढ़ से पूर्व सभी जन रक्षक  दवाइयां मंगा ली जाए, यदि किसी व्यक्ति की दवाइयों के अभाव में कोई क्षति होती है तो स्वास्थ्य विकास के लिए उत्तरदाई होगा  । अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया कि यदि बाढ़ से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होती है अथवा धन पशु हानि होती है। तो उसका वही जिम्मेदार होगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव भी बाढ़ का जायजा लिया। तथा बंधे की बारकियों को देखते हुए बंधे के मरम्मत व अन्य आवश्यकता की चीजों को समय से पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समय रहते ही सभी आवश्यकता की चीजों को पूरी कर ली जाए।
अपरअधिकारी के ऐली परसोली  बंधा निरीक्षण के दौरान  संबंधित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक उमरी बेगमगंज एवं नायब तहसीलदार चंदन कुमार व ग्राम प्रधान  सहित दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!