नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भूमि घोटाले के आरोपी कि शौच के बहाने हार्पिक पीने से मौत,लापरवाही पुलिस कर्मी निलंबित

1 min read

 5,264 views

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) विगत दिनों भूमि घोटाले मे गिरफ्तार आरोपी कि शौच के बहाने हार्पिक पीने के बाद आज उसकी मौत मामले में एसपी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0स0- 09/2018, धारा 419, 420, 467, 468 , 471, 120बी भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार लाल श्रीवास्तव पुत्र दीपचंद निवासी बाबागंज धानेपुर हालपता गायत्रीपुरम सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा उम्र लगभग 60 वर्ष को उ0नि0 रजनीश द्विवेदी व का0कमलेश कुमार, का0 शिवम मिश्रा गोंडा थाना कोतवाली नगर द्वारा जिला रामपुर से गिरफ्तार कर वास्ते पूछताछ हेतु गोंडा लेकर आ रहे थे की रास्ते में शौच क्रिया करने के दौरान उक्त आरोपी ने शौचालय में रखी हार्पिक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब होने पर उ0नि0रजनीश द्विवेदी द्वारा तत्काल रास्ते से सीधे जिला चिकित्सालय गोंडा भर्ती कराया गया था वहाँ से बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक की सलाह पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में दवा इलाज कराया गया। चिकित्सक द्वारा दिनांक 14.05 2023 को स्वस्थ होने पर राम मनोहर लोहिया से डिसचार्ज किया गया। तत्पश्चात् गिरफ्तार कर चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए माननीय न्यायालय के समझ प्रस्तुत किया गया। जहाँ से जिला कारागार गोण्डा भेजा गया था। वहाँ के चिकित्सक द्वारा अभियुक्त की शिकायत पर उसे जिला चिकित्सालय गोण्डा में समुचित इलाज हेतु भेजा गया था। आज दिनांक 16.05.2023 को प्रातः 10:35 पर चिकित्सक द्वारा उपरोक्त राजकुमार लाल श्रीवास्तव को मृत्यु घोषित कर दिया गया। सम्पूर्ण प्रकरण में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उ0नि0 रजनीश द्विवेदी, आरक्षी कमलेश कुमार, व आरक्षी शिवम मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
करनैलगंज ( गोण्डा ) बीते 24 फरवरी 2023 को थाना करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में चोरी करने आये चार अज्ञात चोरों को परिवार व गांव वालों द्वारा घेराबंदी करने पर चोरों द्वारा फायरिंग की गई जिसमें 2 लोग घायल हुए थे, मामले में हरीश कुमार मिश्र पुत्र स्व0 श्री कृष्ण नारायण निवासी धमसड़ा थाना कोतवाली करनैलगंज द्वारा सूचना दी गयी सूचना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना का सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला के नेतृत्व में थाना करनैलगंज, थाना कटराबाजार व एस०ओ०जी० की सयुक्त टीमें गठित कर 27 फरवरी 2023 को थाना , करनैलगंज, कटराबाजार व एस०ओ०जी० की सयुक्त टीम द्वारा 02 आरोपी अभियुक्त 01. ज्ञानचन्द्र पासी 02. जंगबहादुर उर्फ जंगू को गिरफ्तार कर जेला भेजा जा चुका है। वहीं मंगलवार को मुखबिर खास की सूचना पर थाना करनैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत चोरी करने वाला प्रकाश में आया अभियुक्त अमर बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा उनके कब्जे से चोरी की 01 जोड़ा झुमकी (पीली धातु), 01 जोड़ी पायल(सफेद धातु), रूपये 3500/- नगद, 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस, व एक अदद मोटरसाकिल(PB 10 CJ 3603) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. अमर बहादुर पुत्र जंगबहादुर उर्फ जंगू नि0ग्रा0 राजापुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग
01. मु०अ०स०- 90/2023 धारा 460,380, 342, 420,467, 468,471 भादवि थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु०अ०स०- 17/2023 धारा 382, 457 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0स0 -78/2023 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
04. मु०अ०स० 97/2023, धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 01 जोड़ा झुमकी (पीली धातु),
02. 01 जोड़ी पायल(सफेद धातु),
03. रूपये 3500/- नगद,
04. 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस,
05. 01 अदद मोटरसाकिल(PB 10 CJ 3603)

अपराधिक इतिहास अमर बहादुर पुत्र जंगबहादुर उर्फ जंगू

01. मु०अ०स०- 90/2023 धारा 460,380, 342, 420,467, 468,471 भादवि थाना कर्नैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु०अ०स०- 17/2023 धारा 382, 457 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0स0 -78/2023 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
04. मु०अ०स0- 97/2023, धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0स0- 256/2023 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0स0- 313/19 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
07. मु0अ0स0 -235/17, धारा धारा 3(1) यू0पी0 गुण्डा एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
08. मु0अ0स0- 307/17, धारा 41, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना करनैलगंज गोण्डा।
09. मु0अ0स0- 210/17, धारा 41, 411, 419, 420 भादवि थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
10. मु0अ0स0-116/17, धारा 41, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
11. मु0अ0स0 – 118/14, धारा 147, 148, 452, 323, 427 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!