नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चे पायेंगे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा — —-उप श्रमायुक्त जिलाधिकारी ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, कार्य दायी संस्थाओं को लगाई फटकार

1 min read

 4,931 views

गोंडा : अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चे पायेंगे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा — —-उप श्रमायुक्त

जिलाधिकारी ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, कार्य दायी संस्थाओं को लगाई फटकार

जटाशंकर सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )  उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल अनुभव वर्मा ने बताया कि निर्माण श्रमिकों के बच्चों को नवोदय विद्यालय जैसी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद के तहसील मनकापुर के ग्राम सिसवा में बने अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है। वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 जून को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा में किया जायेंगा।
उन्होंने कहा है कि वे निर्माण श्रमिक जिनका उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकरण 01-04-2023 को 3 वर्ष पूरा हो चुका है उनके 10 वर्ष से 13 वर्ष आयु के पुत्र व पुत्रियां (जन्म एक मई 2010 से पहले और 30 अप्रैल 2013 के बाद नही होना चाहिए) आवेदन हेतु पात्र हैं। साथ ही कोरोना काल में निराश्रित हुये बच्चे तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा भी प्रवेश परीक्षा में आवेदन हेतु पात्र हैं। वे कार्यालय उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल सिविल लाइन   से आवेदन निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।  अभ्यर्थियों के लिए  आवेदन कार्यालय में 22 मई 2023 तक प्रातः10 बजे से सायं 5बजे तक  प्राप्त कर व जमा किए जाएंगे।
उन्होंने बताया है कि कार्यालय उप श्रम आयुक्त में आवेदन अवकाश के दिनों में भी प्राप्त कर व जमा किये जा सकते हैं। उपश्रमायुक्त ने सभी निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि जो भी निर्माण श्रमिक पात्रता पूरी करते हैं वे अपने पुत्र पुत्रियों का आवेदन कराकर प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करायें। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले  छात्र  छात्रों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।

जबकि  जिलाधिकारी  ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को दिए आवश्यक निर्देश
कार्यदाई संस्था एवं संबंधित अधिकारी को कार्य में तेजी लाकर समय तैयार करने के दिये निर्देश—–_–डीएम

जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज गोंडा  का औचक निरीक्षण कर कार्य प्रगति का लिये जायजा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 282 करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज गोंडा में पहुंचकर प्राचार्य आवास, प्रशासनिक भवन, महिला छात्रावास, पुरुष छात्रावास के अलावा अन्य सभी तैयार हो रहे सभी बिल्डिंग भवनों में जाकर विन्दु वार उनके कार्यों का जायजा लिया,कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। तथा उस में लगे हुए कर्मचारियों अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया

साथ ही संबंधित कार्यदाई संस्था एवं अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण में और तेजी लाएं ताकि सत्र प्रारंभ से पहले पूरी गुणवत्ता के साथ तैयार हो सके। निरीक्षण के दौरान कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज में बचे हुए कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द तैयार करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार द्वारा निरीक्षण के दौरान  राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल, ए ई भवन निर्माण, खंड बलरामपुर, गोंडा सहित मंडल के सभी संबंधित अधिकारी एवं के अलावा कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण  कर्मचारी  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!