नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई, हजारों लोगों ने शिरकत की

1 min read

 1,751 views

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई, हजारों लोगों ने शिरकत की

अमरदीपसिंह
अयोध्या ( युगनव टाइम्स लाइव ) अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, अयोध्या द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का जन्मोत्सव भव्यता से मनाया गया।
संगठन द्वारा गुप्तारघाट पर स्थापित महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थल पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि माननीय सांसद अयोध्या  लल्लू सिंह जी एवं सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी के महंत पूज्य रामदास जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेश कुमार सिंह एवं प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह रहे।
जिलाध्यक्ष  अम्बरीष सिंह,महामन्त्री देवेंद्र प्रसाद सिंह, युवा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने सभी का स्वागत किया तथा युवा जिला महामंत्री विनय सिंह ने संचालन किया। पूज्य महन्त जी ने हनुमानजी के प्रसाद रूपी माला को महाराणा प्रताप जी को पहनाकर माँ भवानी के आशीर्वाद रूपी चुनरी से साफा बंधवाया। सांसद  लल्लू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर महाराणा जी को नमन किया।
इस अवसर पर सभी ने वृक्षारोपण भी किया।महन्त जी ने कल्याण परिषद को बधाई देते हुए कहा कि अथक प्रयासों के बाद बहुत ही पावन और पवित्र स्थल पर प्रतिमा की स्थापना हुई। उन्होंने सुझाव दिया कि अगले वर्ष से इस दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाय साथ ही राणा जी के जीवन वृतांत पर लोगों के विचारों का संकलन करके एक स्मारिका का वार्षिक प्रकाशन भी किया जाय। सांसद जी ने कहा कि इस स्थल को सुंदर पार्क की तरह विकसित किया जाएगा। जहाँ लोग सपरिवार आएं और अपने बच्चों को राणा जी के विषय में बताए जिससे बच्चों में साहस,देशभक्ति और सदाचार की भावना विकसित हो। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महाराणा जी की प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य था कि हमारी युवा पीढ़ी इनके दर्शन कर इनके जीवन वृतांत का अध्ययन करे जिससे उसके अंदर देशभक्ति और सदाचार की भावना विकसित हो। जिलाध्यक्ष  अम्बरीष सिंह ने सभी आगन्तुको को महाराणा जी की जयंती की बधाई देते हुए उनके जीवन वृतान्त पर प्रकाश डाला।इनके अतिरिक्त,इंजीनियरिंग बी डी सिंह, पूरा ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह,श्रीमती रेनू सिंह,जितेंद्र सिंह मुन्ना,आर डी सिंह,डॉ एस बी सिंह,पत्रकार एस एन सिंह,अमीन संघ जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कल्याण परिषद के सभी पदाधिकारी गण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।संगठन द्वारा गुप्तारघाट पर कई लोगों को डूबने से बचाने वाले दो गोताखोरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्रतिमा स्थल को सैकड़ों दीपों से जगमगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!