नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : मछली गांव लौकहा प्राथमिक विद्यालय से निकाली गई स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली, शिक्षक व शिक्षिकाएं रहे मौजूद

1 min read

 947 views

  1. गोंडा : मछली गांव लौकहा प्राथमिक विद्यालय से निकाली गई स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली, शिक्षक व शिक्षिकाएं रहे मौजूद

मोतीगंज (गोंडा) मोहम्मद सुलेमान : युगनव टाइम्स लाइव / शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के ग्राम पंचायत मछलीगांव लौकहा में स्थित प्रा वि मछलीगांव लौकहा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कर सिहवा में संयुक्त रूप से “स्कूल चलो अभियान जागरूकता ” रैली निकाली गई। स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि शिवपूजन पांडेय,ग्राम प्रधान लौकहा तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मनकापुर विशाल यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली प्राथमिक विद्यालय मछलीगांव लौकहा से कर सिहवा, लक्ष्मणपुर, लौकहा,खालेपुरवा,दर्शनपुरव पूर्विहनपुरवा होते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय कर सिहवा पर समाप्त हुई। ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरो में जन संपर्क अभियान चलाया गया।तथा 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चो को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। इस दौरान एआरपी जय प्रकाश शुक्ल, ए.आर.पी. जितेन्द्र कुमार वर्मा, प्रधानाध्यापक कर सिहवा जगदीश प्रसाद, प्रधानाध्यापक मछलीगांव लौकहा राम गोपाल, सहायक अध्यापक राजेश सिंह, श्रीमती माया सिंह,शिक्षा मित्र दयाराम, श्रीमती अपर्णा, श्रीमती पूनम देवी,अनुचर दुर्गेश त्रिपाठी,पंचायत सहायक शिम्पी तिवारी,आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती नीरज पांडे,श्रीमती कंचन पांडेय, के अलावा आंगनबाड़ी सहायिका व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!