पुलिस ने कस्बा राजगढ़ में किया पैदल गस्त लोगों को किया जागरूक
1 min read
2,282 views
पुलिस ने कस्बा राजगढ़ में किया पैदल गस्त लोगों को किया जागरूक
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) पुलिस ने कस्बा राजगढ़ में किया पैदल गस्त, क्षेत्र के लोगों को किया जागरूक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
मोतीगंज थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने रविवार देर शाम थाना क्षेत्र के राजगढ़ कस्बा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गस्त कर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया थाना अध्यक्ष ने पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र वासियों से हवन किया कि सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें अगर कोई भी व्यक्ति आप लोगों को परेशान करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें तथा क्षेत्र में अराजक तत्वों पर नजर रखें पुलिस भी नजर रख रही है अगर कहीं भी अराजक तत्व दिखाई दे या अपराधी किस्म के व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है वहीं उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो उसकी कोई जात नहीं होती है और अपराधियों की जगह सिर्फ जेल है वह चाहे जो भी हो और चाहे कितना पहुंच वाला क्यों ना हो पैदल गश्त के दौरान थाना अध्यक्ष ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
