बस्ती : नगर पंचायत चुनाव को लेकर रुधौली पुलिस ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
1 min read
1,292 views
बस्ती : नगर पंचायत चुनाव को लेकर रुधौली पुलिस ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
मोहम्मद सुलेमान
रुधौली (बस्ती) युगनव टाइम्स लाइव / पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार मयफोर्स के साथ विद्यालयों में बने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस बल के साथ आगामी नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए प्राइमरी पाठशाला थरौली, डीएनसी इंटर कॉलेज विंध्यवासिनी नगर ,प्राथमिक पाठशाला मुड़ियार, प्राथमिक पाठशाला रुद्रनगर, महेश प्रताप इंटर कालेज आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
