कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति, नगर पंचायत वार दी जिम्मेदारी
1 min read
1,714 views
गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव) कांग्रेस भवन में नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए बनाई गई रणनीति और समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को सुना गया। आदर्श आचार संहिता का पालन करते कांग्रेस प्रत्याशियों का सहयोग व समर्थन करते हुए विजय दिलवाने की पुरजोर कोशिश की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा व संचालन जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री जटाशंकर सिंह, एआईसीसी सदस्य जिला महिला अध्यक्ष रमा कश्यप, सेवादल जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, पीसीसी सदस्य पूर्व प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी, सुभाष पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, धर्मराज सिंह, महामंत्री शकील अहमद, विकला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरुण तिवारी बाबा, राम सिंगार भारती, अशोक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कुमार गौतम, यदुनाथ पांडे, आकाश पांडे, हरिराम वर्मा, आनंद कुमार सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित थे।
