नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्वस्थ ,सुखी एवं सुंदर समाज के लिए नशामुक्ति आंदोलन एक औषधि—प्रो.जितेंद्र सिंह

1 min read

 2,092 views

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव) मद्यनिषेध विभाग गोरखपुर एवं श्री लालबहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोण्डा के संयुक्त तत्वावधान में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जो
डॉ0 अवधेश कुमार वर्मा के संयोजकत्व में मद्यपान एक सामाजिक बुराई विषय पर निबंध प्रतियोगिता में 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की अध्यक्षता डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री व राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने किया। सह-सदस्य के रूप में डॉ0 रंजन शर्मा, डॉ0 अवनीश मिश्रा, डॉ० शोभित मौर्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान सामाजिक स्वास्थ्य के लिए नशा मुक्ति को राज्य सरकारों ने एक अभियान के रूप में लिया है। स्वस्थ सुखी एवं सुंदर समाज के लिए नशा मुक्ति आंदोलन एक औषधि के रूप में हमारे सम्मुख है, जिसके पालन से समाज नशामुक्त हो जाएगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्व का प्रमुख स्रोत होने के बावजूद भी राज्य सरकारें नशा मुक्ति आंदोलन को चला रही हैं यह वर्तमान समाज के लिए शुभ संकेत है। मद्यपान हमारे सोचने समझने की क्षमता को प्रभावित करता है इसलिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए मध्यपान का त्याग अत्यंत आवश्यक है, विकास का संबंध भी इसी से है। जो भी इस सामाजिक बुराई से दूर रहेगा उसके विकसित होने की गारंटी उतनी ही अधिक रहेगी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्ध करते हुए भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ0 रंजन शर्मा ने कहा कि सामाजिक जागरुकता और शिक्षा की माध्यम से मद्यपान को रोका जा सकता है। निबंध प्रतियोगिता के संयोजक डॉ अवधेश कुमार वर्मा ने मद्यपान के दुष्परिणाम को विस्तार से छात्रों के सम्मुख रखा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अलग अलग श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त किया‌।
जिनमें पुष्कर, नंदिनी, मोहिनी तिवारी, फातिमा बनो ने सामूहिक रूप से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय श्रेणी के पुरस्कार प्राप्त कर्ताओं में प्रिया आर्या, रुपाली श्रीवास्तव, आनंद मौर्य, वर्षा सिंह रहे। तृतीय पुरस्कार वैष्णवी तिवारी के नाम रहा‌।
निबंध प्रतियोगिता के संयोजक डॉ0 अवधेश कुमार वर्मा ने निर्णायक-मंडल, सहयोगी शिक्षक साथियों एवं अन्य कर्मचारियों तथा मद्यनिषेध विभाग, गोरखपुर के आगंतुकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!