तरबगंज: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 4 लोग घायल
1 min read3,848 views
तरबगंज ( युगनव टाइम्स लाइव ) थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में कहासुनी हो गई। कहासुनी में विवाद बढ़ता गया जिसमें एक भाई ने दूसरे भाई पर लाठी डंडे से वार कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से जमकर मारपीट होने लगी जिसमें राम सिंह व आज्ञाराम व राम निहाल व खुशीराम गंभीर रूप से चोटिल हो हो गए। जिन्हें समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज ले जाएगा जहां इलाज चल रहा है।
