नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तपती धूप व लू में स्कूल से घर वापसी छात्रों के लिए चुनौती

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,591 views

 

 

प्रिन्स प्रजापति
प्रतापगढ़ ( युगनव टाइम्स लाइव ) उत्तर प्रदेश मौसम का तेवर धीरे-धीरे चढ़ रहा है। तपती धूप में दोपहर के समय बाहर निकला मुश्किल हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विद्यालयों ने स्कूल संचालन का समय भले ही बदल दिया लेकिन छुट्टी ऐसे समय हो रही धूप चरम पर होती है। इसी तपती धूम में अधिकांश छात्र पैदल और साइकिल से घर जाते हैं। दोपहर के समय छुट्टी होने पर घर वापस लौटना छात्रों के चुनौती बन गया है। जनपद में प्राइमरी स्कूल सुबह 7.30 बजे से तो कर दिया है, लेकिन बच्चे मध्य दोपहर में छूट रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों के साथ ही निजी स्कूलों के बच्चे भी गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में बच्चों के बीमार पड़ने का डर बन हुआ है। यदि सावधानी नहीं बरती गई तो बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!