नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षा : कंपोजिट विद्यालय भटपुरवा में स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली, बच्चों व अभिभावकों में दिखा उत्साह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,284 views

 

मोहम्मद सुलेमान, राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव) वजीरगंज ब्लॉक के मझारा न्याय पंचायत के ग्राम भटपुरवा में स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई।रैली का शुभारंभ पूर्व ए बी आर सी राजनाथ मिश्र , प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवनीश पाण्डेय एवम वरिष्ठ ए आर पी धीरेन्द्र सिंह एवं अशोक कुमार मौर्य द्वारा किया गया। बच्चों व अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन कंपोजिट विद्यालय भटपुरवा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। रैली में बच्चे जागरूकता संबंधी नारे लगा रहे थे।आयोजित रैली के द्वारा गांव के बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया गया। रैली विद्यालय से निकली और पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली में प्रधानाध्यापक एवम विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ पुरातन और नए बच्चे शामिल थे।सैकड़ों की संख्या में बच्चे हाथ में बैनर, तक्थी लेकर स्कूल चलो स्कूल चलो, सर्व शिक्षा का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है,आधी रोटी खाएंगे हम स्कूल जाएंगे,कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार,पढ़ेंगे पढ़ाएंगे साक्षर देश बनाएंगे……..आदि नारों के साथ घूमते रहे।विद्यालय की सहायक अध्यापिका मधु सिंह ने बताया कि यह रैली ग्रामवासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई है।बच्चो के नवीन नामांकन एवम प्रचार प्रसार के लिये लोगों से संपर्क किया जा रहा है। नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया तथा पोस्टर चस्पा कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी स्कूलों में नामांकन हेतु प्रेरित किया गया।बच्चों को सही दिशा में ले जाने का कार्य विद्यालय के सहायक अध्यापक अध्यापिका शोभाराम, संजय विश्वकर्मा,बृजेश कुमार,उमाशंकर पाल,निशा रानी, ममता सिंह, संगीता शर्मा,दिलीप सिंह आदि ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!