नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वजीरगंज :कंपोजिट विद्यालय धनेश्वरपुर मे स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,279 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
वजीरगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / शिक्षा क्षेत्र के धनेश्वरपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई।रैली का शुभारंभ वरिष्ठ ए आर पी धीरेन्द्र सिंह एवं अशोक कुमार मौर्य द्वारा किया गया। बच्चों व अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन कंपोजिट विद्यालय धनेश्वरपुर में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेंद्र कौशल के नेतृत्व में किया गया। रैली में बच्चे जागरूकता संबंधी नारे लगा रहे थे।आयोजित रैली के द्वारा गांव के बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया गया। रैली विद्यालय से निकली और पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली में प्रधानाध्यापक एवम विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ बच्चे शामिल थे।सैकड़ों की संख्या में बच्चे हाथ में बैनर लेकर स्कूल चलो स्कूल चलो, सर्व शिक्षा का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है,आधी रोटी खाएंगे हम स्कूल जाएंगे……..आदि नारों के साथ घूमते रहे।विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कौशल ने बताया कि यह रैली ग्रामवासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई है।बच्चो के नवीन नामांकन एवम प्रचार प्रसार के लिये लोगों से संपर्क किया गया।नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया तथा पोस्टर चस्पा कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी स्कूलों में नामांकन हेतु जागरूक किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार कौशल के अगुवाई में जमील अहमद खान, राजू गुप्ता, नेहा सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, सारिका सिंह, मालती वर्मा, दिलीप सिंह और विनीत सिंह बालिका शिक्षा संस्था, रेखा वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकत्री, फूला देवी सहायिका के साथ ग्राम सभा के विभिन्न मजरों में रैली निकाली गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!