नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इटियाथोक : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 969 views

रिपोर्ट जनकराम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त महेश पुत्र स्वर्गीय रामतीरथ निवासी पश्चिम पुरवा (कठौता)थाना कोतवाली इटियाथोक गोंडा को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता की माँ द्वारा थाना इटियाथोक मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 498/ 2022 धारा 376ट, 363, 366 भादवि व 5/6 पास्को एक्ट के तहत पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!