ब्रेकिंग़ : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव सूत्रों से बड़ी खबर, खराब रिपोर्ट कार्ड के चलते भाजपा बदल सकती है अपने 11 मेयरों के टिकट
1 min read2,414 views
लखनऊ (युगनव टाइम्स लाइव) भारतीय जनता पार्टी अपने मौजूदा मेयरों का टिकट काट सकती है, रिपोर्ट कार्ड पर कर रही है मंथन। वर्तमान 14 में से 11 मेयर प्रत्याशी बदलने पर विचार कर रही है। भाजपा सूत्रों की माने तो लखनऊ से संयुक्ता भाटिया,वाराणसी में मृदुला जायसवाल,अयोध्या में ऋषिकेश उपाध्याय,कानपुर में प्रमिला पांडेय,सहित कई सीटों पर आरक्षण बदलने से भी टिकट पर संकट बना हुआ है।
जबकि गोरखपुर से सीताराम जायसवाल, प्रयागराज में अभिलाषा नंदी का टिकट कटने की संभावनाएं हैं। जिसमें अधिकतर रिपोर्ट खराब होने के कारण टिकट बदले जा सकते हैं।
