नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : दुकान आगे लगे टीम सैड में बैठे तीन लोगों को स्कार्पियो ने रौंदा, दो की मौत एक घायल, मचा कोहराम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,022 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार
छपिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थानाक्षेत्र में किराने की दुकान के सामने टीन शेड के नीचे बैठे तीन व्यक्तियों को तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने रौंदा। दो लोगों की मौत एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की है। शेषराम निवासी पायरखास ने बताया की उनके पिता श्यामलाल उम्र 65 वर्ष छपिया थाने में चौकीदार हैं।
जो घर के निकट चांदनी चौक पायरखास मार्ग पर हनुमान मंदिर के निकट राम अवतार मौर्या के किराने की दुकान के सामने टीन शेड के नीचे नसीर अहमद निवासी पायरखास के साथ चारपाई पर बैठे थे। अचानक तेज रफ्तार पश्चिम की ओर से जा रही चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर टीन शेड से टकरा गई। जिससे श्यामलाल की मौके पर मौत हो गई। दूसरे घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्हे मृत्यु घोषित किया गया। तीसरे घायल दुकानदार राम अवतार मौर्या निवासी सैजलपुर की हालत गंभीर है। उन्हे उपचार के लिए अयोध्या ले जाया गया है।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक छपिया सतानंद पांडेय मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!