बेलसर (गोण्डा ) युगनव टाइम्स लाइव / शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चिल्दहा मे स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्रवेश उत्सव मनाया गया जहां पर खंड शिक्षा अधिकारी कुमार मिश्र नव प्रवेशी छात्रों को परिचय पत्र तथा पुस्तके देकर उनका नामांकन किया तथा समुदाय से अपील की कि अधिक से अधिक नामांकन बेसिक के स्कूल मे कराएं इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने स्मार्ट क्लास का भी उद्घाटन किया विद्यालय के प्रधानाध्यापक आई सी टी पुरुस्कार विजेता जितेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि अब हम स्मार्ट क्लास एवं आधुनिक ढंग से शिक्षण कार्य प्रारंभ कर रहे हैं काया कल्प के माध्यम से भी विद्यालय का परिवेश बदला है इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं ए आर पी आरपी सिंह पुष्कर तिवारी सत्य व्रत वर्मा श्याम नारायण पांडेय अनिल मिश्रा आनंद सिंह धर्मेंद्र प्रताप सिंह कमलेंद्र चौबे महेश शुक्ला सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे।