नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शैक्षिक विकास समिति द्वारा मनाई गई महान सम्राट अशोक की जयंती,

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 806 views

रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव )
जिले के महराजगंज बाजार में शैक्षिक विकास समिति द्वारा महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई वा उनके जैसे बनने का संकल्प लिया गया।
बताते चले की जिले के महराजगंज बाजार में दिनांक 26 मार्च 2023 दिन रविवार को शैक्षिक विकास समिति द्वारा आयोजित महान सम्राट अशोक जी की 2327 वीं जयंती शैक्षिक विकास समिति कार्यालय महाराजगंज बाजार जनपद गोंडा में मनाई गई जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि व दीपांजलि के तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें समिति के अध्यक्ष राजकिशोर मौर्य संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि महान सम्राट अशोक का जीवन बहुत ही संघर्षशील रहा है। सम्राट अशोक महान प्राणी कल्याण के लिए पूरी दुनिया में बहुत से कार्य किए उन्होंने एक संदेश दिया की पैदा हुए हो मानव बन कर मरो तो महामानव बनकर यह संदेश देश के युवाओं को आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण मार्ग प्रशस्त करता है। कामता पाल ने कहा कि सम्राट अशोक महान के कार्य आज भी संवैधानिक रूप से प्रशांगिक है । ओमप्रकाश मौर्य ने कहा कि महान सम्राट अशोक के समय में भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था। तिलक राम यादव ने कहा भारत के युवाओं को महान सम्राट अशोक के रास्ते पर चलना चाहिए तभी पुनः भारत बुद्धमय और समृद्धि हो सकता है।संगोष्ठी में शिवप्रसाद मौर्य,अश्वनी मौर्य,प्रदीप मौर्य,विनय मौर्य,शिवबहादुर मौर्य,कामता पाल,रामकिशुन मौर्य,आत्माराम मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!