नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस की त्वरित कार्यवाही मुकदमे में वांछित 02चोर गिरफ्तार कब्जे से चोरी किये गये माल हुआ बरामद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,332 views

रमेश कुमार मिश्र

तरबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / थानाक्षेत्र मे हुई चोरी की बारदात में पंजीकृत हुए मुकदमे के दो वांछित चल रहे चोर गिरफ्तार किए गए उनके कब्जे से चोरी किए गए माल बरामद हो गया है।
ग्राम सेझिया वा धौरहरा घाट मे 07/03/2023को व 10/03/2023 को सेझिया गाँव के प्राथमिक विद्यालय मे सिलेण्डर गैस टुल्लूपम्प आदि की चोरी की गई थी वा सेझिया गाँव के हाईवेरोड पर खुली मार्वल की दुकान से मार्वल पत्थर चोरी हो गये थे जिसका मुकदमा दुकान के मालिक सव्यसाची मिश्र ने पंजीकृत कराया था वही 18/03/2023को बाबापुरवा चौराहे पर सोनार की दुकान पर चोरी हुई थी जहाँ से नगदी समेत सामान गायब हुआ था जिसमे अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत था तरबगंज पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो वांछित चलरहे चोर को गिरफ्तार कर लिया वा चोरी किए माल बरामद हो गया।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा चोरी के मुकदमे के अनावरण/बरामदगी हेतु निर्देश जनपद गोण्डा के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक दिये थे अपर पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा शिवराज व क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी के निर्देशन मे आज दिनांक 24.03.2023 को प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज मनोज पाठक के नेतृत्व मे थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 102/2023 धारा 379/457/380/411 भादवि व 110/2023 धारा 457/380/411 भादवि थाना तरबगंज गोण्डा के चोरी गये माल व चोरों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास की सूचना पर विपिन बिहारी डिग्री कालेज मार्ग से 02 नफर अभियुक्त को चोरी गये माल के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गये माल को बरामद किया गया । तथा मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण।
राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 गजई सिंह उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम चन्दीपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा
बुधई पुत्र स्व0 रामचन्द्र उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम नरायनपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा
बरामद माल
पांच जोडी विछीया सफेद धातु,दो अदद गुल्ली सफेद धातु,दो अदद गले का लाकेट सफेद धातु,छः अदद आरटीफीसीयल माला पीली धातु एक अदद .05 एचपी का मोटर
एक अदद 5 एचपी का मोटर दो अदद गैस सिलेण्डर दो अदद एल्युमिनियम का भगोना
गिरफ्तारी टीम में
उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय,उ0नि0 केदारराम,हे0का0 सच्चिदानन्द राय हे0का0 शैलेन्द्र यादव,हे0का0 अनिल कुमार यादव,का0 एसपी राहुल सामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!