नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारतीय संस्कृति सदैव विश्व के आकर्षण का केंद्र रही है -:डॉ अरुण सिंह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,647 views

 

(नवाबगंज गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव 

नव वर्ष नए संकल्पों का दिन है आज जहां पूरा विश्व भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का अनुसरण कर प्रगति कर रहा है हम में से कुछ लोग भाषा संस्कृति से प्रभावित हैं ! यह सही है कि अन्य देशों में अपनी सफलता के परचम लहराने के लिए उनकी भाषा एवं संस्कृति को जानना जरूरी है ,लेकिन इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं कि हम हमारी प्राचीन सभ्यता संस्कृति को भुलाकर ऐसा करें ! क्योंकि हमारी पहचान हमारे देश एवं संस्कृति से ही है ! यह बात प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ अरुण सिंह ने नवाबगंज हनुमत सदन स्थित अपने आवास पर भारतीय नव वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया ! श्री सिंह ने कहा कि आज नव वर्ष पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हमारे परिवार समाज एवं देश में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के उच्च आदर्शों को नई पीढ़ी के साथ न केवल अपनाएंगे अपितु पीढ़ी दर पीढ़ी अनुसरण करके अपने जीवन में आत्मसात करके भारत को व्यक्तिगत एवं सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ाने का सतत प्रयास करेंगे ! भारत के नागरिक होने के नाते यह हमारा मौलिक कर्तव्य भी है और समय की मांग भी है ! आगे श्री सिंह ने कहा की भारत विभिन्न भाषाओं ,वेशभूषा पूजा पद्धति वाला पंथनिरपेक्ष भारत दुनिया का सबसे विभिन्न और अनोखा राष्ट्र है ! उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत में कई तरह की संस्कृतियों पाई जाती हैं विभिन्न संस्कृतियों की तरह विभिन्न ऋतुएं भी भारत को खास बनाती हैं !


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!