नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महिला सशक्तिकरण रैली का नवाबगंज थाने में पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,442 views

संजय कुमार प्रजापति

नवाबगंज/ गोण्डा युगनव टाइम्स लाइव

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण रैली मुख्यालय से निकाली गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरि झंडी दिखाई वह आज नवाबगज कोतवाली पहुंची । 22 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक जनपद के लगभग सभी थानों का भ्रमण कर जनता को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। रैली पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना शुक्ला की अगुवाई में नवाबगंज कोतवाली पहुंची। यहां कोतवाल करुणाकर पांडे की अगुवाई में नवाबगंज पुलिस और ब्रह्म कुमारी की बहनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। समारोह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बनारस जोन के बी के दीपेन्द्र, संचालिका बीके रेखा, बी के ममता, बीके रामचंद्र, बीके राम जियावन, बीके कृष्ण कुमार, उपस्थित रहे। रैली में वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर सीओ गोंडा शिल्पी वर्मा, ममता यादव, ज्योति श्री, सहित दर्जनों बाइक पर सवार महिला पुलिस बल व नवाबगज कोतवाली के कस्बा प्रभारी योगेश प्रताप सिंह, अखिलेश चौरसिया, अखिलेश सिंह, सहित पुलिस बल मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!