पुलिस को गाड़ी में से 57 कारतूस व भारी मात्रा में हथियार बरामद, शहर में जगह-जगह नाकेबंदी पुलिस बल तैनात
1 min read
2,674 views
युगनव टाइम्स लाइव (समाचार सूत्रों से )
जालंधर: ऑपरेशन अमृतपाल सिंह के तहत पुलिस पंजाब में छापेमारी कर रही है। वहीं शहर में जगह-जगह पर नाकेबंदी लगा दी गई है और भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इसी दौरान अमृतपाल सिंह के काफिले की एक और गाड़ी जालंधर पुलिस के हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि मेहतपुर के अंतगर्त आते गांव सलेमा से यह गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस को गाड़ी में से 57 कारतूस मिले है। वहीं पुलिस ने हथियार भी बरामद किए है।
