श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से
1 min read
3,400 views
संजय कुमार प्रजापति की कलम से
महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के शिष्य राधेश्याम शास्त्री सुप्रसिद्ध कथावाचक के द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
नवाबगंज गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) नगर क्षेत्र के श्री दयानंद बाल विद्या मंदिर के समीप विजय कुमार गुप्ता गवर्नमिंट द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के परम शिष्य संगीतमय कथा के सुप्रसिद्ध कथाकार राधेश्याम शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव संपन्न होगा प्रथम दिन आज मंगलवार को नगर में भव्य उत्साह के साथ संगीतमय कथा का शुभारंभ हुआ आज के दिन भगवत स्थापन, पूजन भागवत जी का पाठ, यजमान विजय कुमार गुप्ता व उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला देवी द्वारा संकल्प के अतिरिक्त कुंती , भीष्म, परीक्षित जन्म की कथा संपन्न होगी । 14 मार्च से 20 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव के समापन पर 21 मार्च को पूर्णाहुति के बाद सायकालीन 4:00 से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कुलदीप कुमार गुप्ता व संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री बांके बिहारी राधा रानी जी की कृपा से उक्त महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है जिसमें संगीत में कथा को सुनने के लिए सभी भक्तजनों को आमंत्रित किया गया है कि वह अपने इष्ट मित्रों के साथ पधार कर इस महा कथा का श्रवण कर प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागीदार बनें ।
