नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दबंग सफाईकर्मी ने घर में घुस कर महिला को पीटा, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

1 min read

 2,206 views

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के लौव्वावीरपुर गाँव में एक दबंग सफाईकर्मी ने अपने सहयोगियों के साथ महिला के घर में घुस कर मारा-पीटा साथ ही विरोध करने पर महिला के पति और देवर की भी लात-घूंसों से पिटाई कर दी।इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के लौव्वावीरपुर गाँव के सिंगाराय पुरवा निवासी महिला सुमन पत्नी माता प्रसाद ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे विपक्षी सत्यपाल उर्फ घोलर पुत्र नरायन, लालजी पुत्र बडकऊ, राजीव उर्फ पुलाई एवं सुनील यादव पुत्रगण रामचरन यादव सभी निवासी लौव्वावीरपुर मेरे घर में जबरन घुस आये और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे विरोध करने पर मारा-पीटा। इसी बीच शोर सुनकर बीच-बचाव करने आये महिला के पति और देवर को भी बुरी तरह मारा-पीटा। गांव वालों को इकट्ठा होता देख विपक्षीगण हाथ में बांका लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि महिला की तहरीर पर सभी आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दबंग सत्यपाल यादव उर्फ घोलर थाना क्षेत्र के ही जलालपुर गाँव में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। जबकि आरोपी राजीव उर्फ पुलाई पिछले साल एक स्थानीय पत्रकार पर हुए हमले में आरोपी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!