मोहम्मद सुलेमान
गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव ) मोतीगंज बाजार के व्यापारी डॉक्टर मनोज गुप्ता ने होली के उपलक्ष में बाजार वासियों के संग मनाई होली उन्हें पनीर खिलाकर खुशी जाहिर किया।
बताते चलें कि मोतीगंज बाजार निवासी व्यापारी एवं डॉ मनोज कुमार गुप्ता ने बुधवार को होली के उपलक्ष में बाजार वासियों को पनीर व गुजिया तथा लड्डू खिलाकर होली की खुशियां मनाई और लोगों को होली की बधाई दी इस दौरान मनोज कुमार के अलावा बाजार के व्यापार मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे सभी लोगों ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है इसे मिलजुलकर मनाना चाहिए और एक दूसरे को गुजिया मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाना चाहिए तथा रंग गुलाल भी लगाना चाहिए और गले मिलना चाहिए।