नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सात मंजिला इमारत बम ब्लास्ट में ध्वस्त, 14 की मौत 100 से अधिक घायल, घायलों को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,060 views

युगनव टाइम्स लाइव ( न्यूज़ समाचार सूत्रों से )

 

ढाका :-बांग्लादेश के ढाका से एक बुरी खबर सामने आई है यहां 7 मंजिला इमारत में हुए धमाके के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिल रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका गुलिस्तान इलाके में हुआ। धमाका आज शाम 4 बजे के करीब हुआ। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायल लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ब्लास्ट हुआ। धमाके के कारण के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर घायलों का हॉस्पिटल की इमरजेंसी यूनिट में इलाज चल रहा है। जिस इमारत में यह विस्फोट हुआ उसके निचले फ्लोर पर सैनिटरी प्रोडक्ट्स के कई स्टोर हैं। इसके बगल में BRAC बैंक की ब्रांच भी स्थित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट के चलते सड़क के पास खड़ी एक बस को भी नुकसान पहुंचा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!