भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों व गौरा विधायक के अथक प्रयास से क्षेत्र में आवागमन के लिए सड़कों का बिछा रहा जाल
1 min read
1,514 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा – भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए जनपद सहित गौरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा रही है l उन्होंने कहा खासकर गौरा विधानसभा क्षेत्र में गांव से लेकर बाजार कस्बों तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी l मंगलवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र के रेनुवा से मझवा ख़ास सम्पर्क मार्ग (लंबाई 7 किमी०) का आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराया । इस मौके पर क्षेत्र भर से आए लोगों ने विधायक का धन्यवाद अदा किया l
इस अवसर पर इंद्र बहादुर वर्मा , शेषधर यादव सेक्टर संयोजक, गोमती यादव प्रधान, रिज़वान अहमद प्रधान, पप्पू मौर्य प्रधान, अवधराज पाण्डेय, अनिल राजभर , राम सहाय बाबा , राजेंद्र लाल जी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
