नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ संगीतमयी कथा का हवन पूजन के बाद हुआ समापन, विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,248 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोण्डा)युगनव टाइम्स लाइव / झंझरी के ग्राम भमैचा में 24 फरवरी से प्रारंभ नौ दिवसीय श्री चण्डी महायज्ञ का शनिवार को हवन पूजन के बाद हुआ समापन। यह कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के सहयोग आयोजित था।श्री चंडी महायज्ञ के नव वें दिन शनिवार को आसपास व दूरदराज के ग्रामीणों ने पहुँचकर यज्ञ भगवान की पूजा- अर्चना किया। यज्ञशाला की परिक्रमा एवं प्रसाद चढ़ावा किया। प्रबन्धक शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्राम भमैचा में नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ आयोजित किया गया था। जहाँ पर नित्य प्रति हवन पूजा अर्चना के साथ संगीतमय श्रीराम कथा आयोजित हो रहा था। गदत्त महायज्ञ में अयोध्या धाम व अन्य धामों से आये हुए सन्त महात्माओं के मुखबिन्दु से कथा प्रवचन में ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ रहती थी। सायंकाल कथा सत्संग में आसपास क्षेत्र के नर नारी पहुँचकर श्रीराम कथा में हिस्सा ले रहे थे। वैदिक मंत्रोच्चारण व नित्य प्रति हवन पूजन एवं यज्ञ भगवान के गगनभेदी जयकारे से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ था। जिसका समापन शनिवार को हवन पूजन के बाद हुआ और ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियो ने हजारों की संख्या में विशाल भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!