नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन, संगीत मय कथा का सातवाँ दिन,भक्तों की लगी भीड़

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,594 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / झंझरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भमैचा में ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों के सहयोग से 24 फरवरी 2023 को श्री चण्डी महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम क्षेत्रवासियों एवं गांँव वासियों के सहयोग से कराया जा रहा है जिसका आज सातवाँ दिन है। सातवें दिन क्षेत्र तथा दूरदराज के लोग यहां पर पहुँचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। यह जानकारी देते हुए इस कार्यक्रम के प्रबन्धक शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रामसभा भमैचा में काफी दिनों से क्षेत्र के लोग श्री चंडी महायज्ञ करवाने की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए यहां पर नौ दिवसीय उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई।उसके बाद प्रतिदिन पूजा अर्चना के साथ संगीतमय कथा के माध्यम से विभिन्न भक्ति कार्यक्रम हो रहा है। इस महायज्ञ में अयोध्या सहित अन्य जगह से पंडित बुलाए गए हैं जो अपने कथाओं के माध्यम से भक्तगणों को विभिन्न देवी-देवताओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं।और भक्तगण विभिन्न देवी-देवताओं के बारे में कथा सुनकर काफी खुश हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!