नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

22 बच्चे कुरान हिप्ज कर बने हाफिज,मदरसा फैजुल उलूम कोलही ने दी जानकारी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,522 views

अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव /मदरसा फैजुल उलूम मे 22 बच्चे हाफिज कुरान बने इन बच्चो ने पूरे कुरान को हि़फ्•ज (याद) किया इस मौके पर दुवा के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत कुराने पाक की तिलावत से शुरू की गई जिसमें कारी मोहम्मद अजहर साहब ने अपने अंदाज में तिलावते कलाम पाक किया l इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हजरत मौलाना अकबर अली नदवी साहब ने कहा की बहुत कम वक्त में इस मदरसे ने बहुत तरक्की की है और इस गांव के अलावा दूरदराज इलाके के लोग भी यहां से हाफिज ए कुरान बनकर निकलते हैं l जुमेरात को फारिग हुए सभी बच्चों को एक एक सादरी और एक एक कपड़ा गांव वालों की तरफ से भेंट किया गया l इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने नात , तकरीर , और तिलावत कर सभी लोगों का मन मोह लिया l कार्यक्रम के आखिर में सबको मिठाईयां बांटी गई l

इस दुआईया मौके पर मेहमान खुसूसी मोहम्मद यूनुस साहब कासमी मोहतमिम में मदरसा जियाउल उलूम गौरा चौकी , हाफिज वलीउल्लाह, कारी इरशाद अहमद, मास्टर मोहम्मद गुलाम सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!