वजीरगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / छुट्टा जानवरों के लिए गौआश्रय केंद्र बनवाने की मांग को लेकर जय हिंद परिषद ने ब्लॉक मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरना स्थल पर उप जिला अधिकारी शत्रुहन पाठक के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार नवाबगंज निरंजन वर्मा ने पहुंचकर ज्ञापन लिया। तथा शीघ्र ही किसानों की समस्याओं से शासन को अवगत कराने की बात कही। ज्ञापन में किसानों ने चेतावनी दिया कि यदि आवारा पशुओं के लिए एक महीने में गौआश्रय केंद्रों का निर्माण नहीं किया जाता तो गांव में बने पंचायत भवन व विद्यालयों में क्षेत्र के आवारा पशुओं को पकड़ कर गौआश्रय केंद्र बना देंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप कुमार, हरभजन सिंह,चंद्रभान दुबे, हृदयराम यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।