नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हादसा : दो मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ी, पांच घायल, दो कि मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 902 views

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /थाना क्षेत्र के काजीपुर गाँव के पास दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनमें से दोनों बाइक चालकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की शाम करीब 6:45 बजे चक शिवरहा गाँव निवासी संदीप कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र शिवप्रसाद, अशोक उम्र 21 वर्ष पुत्र रक्षाराम और पूजा उम्र 32 वर्ष पत्नी राम केवल निवासी उपरोक्त को बाइक पर बैठाकर सिकंदरपुर जा रहा था। वहीं उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के निरंजन तिवारी पुरवा गांव निवासी राज तिवारी उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र राजनरायन अपनें चचेरे भाई सूरज तिवारी के साथ घर में आयोजित शादी का निमंत्रण कार्ड देने सोमवार को रिस्तेदारी में जा रहा था। थाना क्षेत्र के काजीपुर गाँव के पास किशुनदास पुर – कटरा मार्ग पर संदीप और राज तिवारी की बाइक आमने-सामने जोरदार तरीके से टकरा गई जिससे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पंहुची कोल्हमपुर चौकी के पुलिस कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए अयोध्या के दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज भिजवाया था। जहाँ दोनों बाइक चालक संदीप और राज की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं पूजा और अशोक की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि सूरज को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। कोल्हमपुर चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार रमन ने बताया की बाइक चला दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!