नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बेलगाम राजस्व निरीक्षक एसडीएम के आदेश को दिखा रहे ठेंगा, एसडीएम ने कहा होगी कार्रवाई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,339 views

नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / उपजिलाधिकारी अधिकारी के आदेश के बाद भी बेलगाम राजस्व निरीक्षक द्वारा चकमार्ग की पैमाइश की जा रही है ।थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गाँव के रहने वाले रामकुमार पुत्र भगौती द्वारा एक विवादित चकमार्ग की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी शत्रुहन पाठक को दिया था। जिसके बाद उपजिलाधिकारी द्वारा 20 फरवरी 2023 को चकमार्ग का सीमांकन कर नियमानुसार समस्या का निस्तारण करने का आदेश राजस्व निरीक्षक शिव कुमार शर्मा, लेखपाल राम नरायन बिंदु, सुरेश कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल को दिया गया था साथ ही स्थानीय प्रभारी निरीक्षक को भी जरूरत पडने पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल मुहैया कराने के लिए भी आदेश भी दिया था। लेकिन अभी तक बेलगाम राजस्व निरीक्षक शिव कुमार द्वारा उपजिलाधिकारी के आदेश को भी दरकिनार करते हुए विवादित चकमार्ग का सींमाकन नहीं किया गया है। समस्या का निराकरण तो दूर की बात है। जबकि राजस्व निरीक्षक 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस संबध में उन्होंने कहा कि बुधवार या गुरूवार को वह पैमाइश करेंगे। गैरजिम्मेदाराना तरीके से बयान देते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं करेंगे तो जो नया राजस्व निरीक्षक आयेगा वह करेगा और उसके साथ मैं भी चला जाऊंगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!