नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सूचना विभाग प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं व उपलब्धिया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,248 views

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव )सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश सरकार सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल परिसर में किया गया है। जिसका शुभारम्भ शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मौली द्वारा फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का इसके माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया जाएगा।
प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरांत जिला सूचना अधिकारी संजय कुमार द्वारा सीडीओ व सिटी मजिस्ट्रेट को प्रदर्शनी में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किये गए विभिन्न कल्याणकारी कार्य एव संचालित योजनाओं , मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, युवाओ को नौकरी, एक्सप्रेसवे, मिशन रोजगार, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, महिला सशक्तिकरण, कृषि आदि से सम्बंधित आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से वर्तमान सरकार के बहुत सारे कीर्तिमान स्थापित हुए हैं उसकी थोड़ी-थोड़ी झलकियां इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों के दिखाने के लिए यहां पर व्यवस्था की गई है। यह तीन दिन तक चलेगी कहा कि कृषि का क्षेत्र हो उसमें भी नए-नए कीर्तिमान स्थापित किया गया है इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर चाहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हवाई पट्टी का विकास चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास शहरी आवास सौर ऊर्जा आदिजनकल्याणकारी योजनाओं की छोटी-छोटी झलकियां यहां पर इस प्रदर्शनी के माध्यम से देखी जा सकती है। कृषि तकनीकी जानकारी करके कृषि के क्षेत्र में कृषक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों में कोई विकास का क्षेत्र छूटा नहीं है इसमें सब समाहित किया गया है इस प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन कर आम जनमानस जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को प्रदर्शनी में अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी आम जन के लिये बहुत ही उपयोगी है। इसका अवलोकन कर आम आदमी प्रदेश सरकार द्वारा किए गए गत वर्षों के कार्यों / रिपोर्ट कार्ड की जानकारी प्राप्त की जा सकती है । इसके अलावा गरीब लोगों के उत्थान हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी आम लोग जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सहित आमजन उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!