पंचायत भवन में लाखों का सामान चोरी,केस दर्ज
1 min read
2,739 views
वजीरगंज(गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थानाक्षेत्र के ग्राम कादीपुर में बीती रात ताला तोड़ कर चोर डेढ़ लाख रुपयों से अधिक के सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। पंचायत सहायक ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
सत्य कुमार मौर्य पंचायत सहायक कादीपुर द्वारा दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार अज्ञात चोरो द्वारा पंचायत भवन का ताला तोड़ कर अंदर जा कर कम्प्यूटर ,प्रिंटर मशीन,इन्वर्टर,दो बैटरा,4 कैमरा सीसीटीवी,पानी की मोटर,2 प्लेट सोलर पैनल आदि सारा सामान चोरी कर के ले गए।वह जब सुबह 9.30 बजे पंचायत भवन पहुंचा तो बाहर का ताला टूटा मिला।तहरीर पर ग्राम प्रधान राम जी,ग्राम रोजगार सेवक देवेंद्र गोस्वामी व सदस्य शिव पूजन तिवारी ने भी हस्ताक्षर किए हैं।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
