कोल्ड स्टोरेज का कंप्रेसर फटने से 5 की मौत कई घायल
1 min read
1,871 views
मेरठ युगनाव टाइम्स लाइव उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कोल्ड स्टोरेज में कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल कंप्रेसर फटने की वजह से कोल्ड स्टोरेज का लेंटर गिर गया. लेंटर के मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए.शुरुआत में पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. लेकिन बाद में प्रोफेशनल लोगों ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया. यह मामला मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक 27 लोग मलबे के नीचे दबे हुए बताए जा रहे थे. इन सभी को बाहर तो निकाल लिया गया है, जिनमें से 5 की मौत हो गई. अन्य सभी घायल हैं. हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. NDRF की यूनिट पूरा मलबा हटाने तक यह ऑपरेशन चलाएगी. कई लोग मलबा हटाकर दूसरों को बचाने की कोशिश में जुटे हैं. घायलों को तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया जा रहा है.
