अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / पंडरी कृपाल के ग्राम मलारी में स्थित कम्पोजिट विद्यालय का बाउंड्री वाल न होने के कारण कुछ लोग उक्त जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान रूपा देवी ने जिलाधिकारी डॉक्टर उज्जवल कुमार से की थी। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय कानूनगो व लेखपाल को जमीन की पैमाइश करके खाली कराने का आदेश दिया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश मिलने पर कानून-गो लेखपाल बुधवार 22 फरवरी को पंचायत भवन पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र पर अंकित जिला अधिकारी के आदेश पर गाटा संख्या 1131 में बना कम्पोजिट विद्यालय में बाउंड्री वॉल निर्माण में गाँव के कुछ लोग बाधा उत्पन्न कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के अन्य व्यक्तियों के समक्ष राजस्व विभाग की टीम ने सीमांकन कर निशान लगवा दिया गया है राजस्व विभाग की टीम द्वारा सूचना देने के पश्चात व्यवधान उत्पन्न करने वाले मौके पर कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं हुए। मौके पर उपस्थित व्यक्तियों के हस्ताक्षर निशानी अंगूठा लगवा लिया गए हैं।और कब्जेदारों को तत्काल जमीन खाली करने का राजस्व कर्मियों ने आदेश दिया है। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी दबंग कब्जेदार नहीं हटा रहे कब्जा।