मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत थाना कौड़िया पर संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर आगामी त्यौहार होली को सकुशल एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गयी।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर आने वाले होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है जिस क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक की जा रही है, कौड़िया थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई।
जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी करनैलगंज ने की बैठक में क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र से आए हुए विभिन्न समुदाय के लोगों से अपील की कि आने वाले होली के त्यौहार को सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से कहा कि होलिका दहन तथा होली का त्यौहार सभी लोग मिलजुल कर मनाएं इसमें अगर कोई भी किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी करता है तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें त्यौहार कोई भी हो किसी जाति धर्म का हो त्यौहार त्यौहार होता है और सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए।