नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राजस्व वादों के निस्तारण के लिए संचालित किया जाए अभियान– राजस्व परिषद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 903 views

श्रावस्ती ( युगनव टाइम्स लाइव )अध्यक्ष, राजस्व परिषद संजीव मित्तल ने कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के उपरान्त राजस्व अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान कलेक्ट्रेट श्रावस्ती को सभी मानकों को पूरा करने पर क्यू0एफ0एस0 मैनेजमेंट सिस्टम नामक संस्था द्वारा जारी ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र अध्यक्ष एवं आयुक्त देवीपाटन मण्डल एम0पी0 अग्रवाल द्वारा जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र संस्था द्वारा तय मानकों को पूरा करने पर 03 वर्ष के लिए प्रदान किया जाता है। बैठक के दौरान मा0 अध्यक्ष ने राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की तथा राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने राजस्व परिषद के निर्धारित एजेंडे पर विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि राजस्व विभाग प्रशासन की रीढ़ है, इसलिए राजस्व कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर राजस्व वसूली सुनिश्चित कराएं। उन्होंने तहसीलवार वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि दायरे के अनुरूप वादों का निस्तारण यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करें। अपने-अपने न्यायालय में प्राप्त होने वाले वादों का निस्तारण व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अभियान संचालित कर अधिकाधिक वादों को मेरिट के अनुसार निस्तारित करें तथा वादों का निस्तारण प्रत्येक दशा में दायरा से अधिक होना चाहिए। सभी अधिकारी अपने प्रोफाइल को पोर्टल पर अपलोड कराएं इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होने आयुक्त, देवीपाटन मण्डल को निर्देश दिया कि प्रोफाइल की अपलोडिंग व्यवस्था को पूरे मण्डल में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कराएं। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि जिले में राजस्व वादों के निस्तारण को गति प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी नियमित रूप से तहसीलों का निरीक्षण करते रहें। उन्होने नक्शा दुरूस्तीकरण अभियान चलाकर पूरा करने का निर्देश दिया। स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस महत्वपूर्ण योजना को जिले में शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करें तथा अवशेष ग्रामों का भी सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होने कहा कि भारत देश के प्रत्येक ग्राम में ग्रामीण आबादी के भवन मालिकों को भवन का स्वामित्व कार्ड बनाने, सम्पत्ति रजिस्टर बनाने व सम्पत्ति कर वसूली व ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा आबादी से सम्बन्धित विवादों को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घरौनी योजना संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि घरौनी योजना ग्राम वासियों के लिए वरदान है। इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण आबादी के नागरिकों को मिलने वाला भूमि अभिलेख (घरौनी) जहॉ उन्हें ऋण एवं वित्तीय लाभ दिलाने में सक्षम बनाकर उन्हें वित्तीय स्थिरता प्रदान करेगा वहीं सम्पत्ति सम्बन्धी विवादों एवं कानूनी मामलों की संख्या भी न्यून से न्यूनतम होने से उन्हें राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष ने चकबंदी कार्य, स्टाम्प वादों का निस्तारण, शत्रु सम्पत्ति, विभागीय कार्यवाई, भू-माफिया, बाढ़ राहत कार्य सहित अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं पटल सहायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने मा0 अध्यक्ष, राजस्व परिषद को पी0पी0टी0 के माध्यम से राजस्व विभाग की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होने बताया कि इस कार्यालय में जिलाधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त अन्य कई विभाग स्थापित है। कलेक्ट्रेट परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। आम जनमानस के बैठने हेतु पर्याप्त फर्नीचर बंेच की उपलब्धता है, पीने के पानी एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था है। उन्होने यह भी अवगत कराया कि राजस्व अभिलेखागार में संचित समस्त अभिलेखों का राजस्व नियमावली में वर्णित उपबन्धों के अनुसार रख-रखाव किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतिदिन जनता दर्शन के आदि के माध्यम से आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरणश्रावस्ती ( युगनव टाइम्स लाइव )अध्यक्ष, राजस्व परिषद संजीव मित्तल ने कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के उपरान्त राजस्व अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान कलेक्ट्रेट श्रावस्ती को सभी मानकों को पूरा करने पर क्यू0एफ0एस0 मैनेजमेंट सिस्टम नामक संस्था द्वारा जारी ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र अध्यक्ष एवं आयुक्त देवीपाटन मण्डल एम0पी0 अग्रवाल द्वारा जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र संस्था द्वारा तय मानकों को पूरा करने पर 03 वर्ष के लिए प्रदान किया जाता है। बैठक के दौरान मा0 अध्यक्ष ने राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की तथा राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने राजस्व परिषद के निर्धारित एजेंडे पर विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि राजस्व विभाग प्रशासन की रीढ़ है, इसलिए राजस्व कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर राजस्व वसूली सुनिश्चित कराएं। उन्होंने तहसीलवार वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि दायरे के अनुरूप वादों का निस्तारण यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करें। अपने-अपने न्यायालय में प्राप्त होने वाले वादों का निस्तारण व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अभियान संचालित कर अधिकाधिक वादों को मेरिट के अनुसार निस्तारित करें तथा वादों का निस्तारण प्रत्येक दशा में दायरा से अधिक होना चाहिए। सभी अधिकारी अपने प्रोफाइल को पोर्टल पर अपलोड कराएं इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होने आयुक्त, देवीपाटन मण्डल को निर्देश दिया कि प्रोफाइल की अपलोडिंग व्यवस्था को पूरे मण्डल में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कराएं। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि जिले में राजस्व वादों के निस्तारण को गति प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी नियमित रूप से तहसीलों का निरीक्षण करते रहें। उन्होने नक्शा दुरूस्तीकरण अभियान चलाकर पूरा करने का निर्देश दिया। स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस महत्वपूर्ण योजना को जिले में शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करें तथा अवशेष ग्रामों का भी सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होने कहा कि भारत देश के प्रत्येक ग्राम में ग्रामीण आबादी के भवन मालिकों को भवन का स्वामित्व कार्ड बनाने, सम्पत्ति रजिस्टर बनाने व सम्पत्ति कर वसूली व ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा आबादी से सम्बन्धित विवादों को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घरौनी योजना संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि घरौनी योजना ग्राम वासियों के लिए वरदान है। इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण आबादी के नागरिकों को मिलने वाला भूमि अभिलेख (घरौनी) जहॉ उन्हें ऋण एवं वित्तीय लाभ दिलाने में सक्षम बनाकर उन्हें वित्तीय स्थिरता प्रदान करेगा वहीं सम्पत्ति सम्बन्धी विवादों एवं कानूनी मामलों की संख्या भी न्यून से न्यूनतम होने से उन्हें राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष ने चकबंदी कार्य, स्टाम्प वादों का निस्तारण, शत्रु सम्पत्ति, विभागीय कार्यवाई, भू-माफिया, बाढ़ राहत कार्य सहित अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं पटल सहायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने मा0 अध्यक्ष, राजस्व परिषद को पी0पी0टी0 के माध्यम से राजस्व विभाग की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होने बताया कि इस कार्यालय में जिलाधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त अन्य कई विभाग स्थापित है। कलेक्ट्रेट परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। आम जनमानस के बैठने हेतु पर्याप्त फर्नीचर बंेच की उपलब्धता है, पीने के पानी एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था है। उन्होने यह भी अवगत कराया कि राजस्व अभिलेखागार में संचित समस्त अभिलेखों का राजस्व नियमावली में वर्णित उपबन्धों के अनुसार रख-रखाव किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतिदिन जनता दर्शन के आदि के माध्यम से आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डी0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी इकौना रोहित, उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला, उपजिलाधिकारी आशुतोष, मा0 अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी सुनील कुमार झा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव, आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदारगण सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। बैठक के उपरान्त कलेक्ट्रेट परिसर में ही मा0 अध्यक्ष, राजस्व परिषद ने मौलश्री, आयुक्त देवीपाटन मण्डल एम0पी0 अग्रवाल ने चकरेसिया एवं जिलाधिकारी ने अशोक का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान उन्होने आम जनमानस को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित भी किया। भी किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डी0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी इकौना रोहित, उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला, उपजिलाधिकारी आशुतोष, मा0 अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी सुनील कुमार झा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव, आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदारगण सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। बैठक के उपरान्त कलेक्ट्रेट परिसर में ही मा0 अध्यक्ष, राजस्व परिषद ने मौलश्री, आयुक्त देवीपाटन मण्डल एम0पी0 अग्रवाल ने चकरेसिया एवं जिलाधिकारी ने अशोक का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान उन्होने आम जनमानस को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित भी किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!