नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सरकार की नीतियों के कारण आकर्षित हो रहे हैं निवेशक,बढ़ेगा रोजगार – प्रभारी डीएम

1 min read

 2,986 views

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) दस फरवरी से लखनऊ में चल रहे तीन दिवसीय  *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट – 2023* का रविवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर देश की महामहिम राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इस अवसर पर गोण्डा में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों एवं व्यापार बंधुओं को लखनऊ में हुए समापन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सजीव प्रसारण देखने के बाद सभी उद्यमियों एवं व्यापार बंधुओं ने प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए काफी प्रयास कर रही है। *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट* से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रदेश के आर्थिक विकास में बढ़ोतरी होगी। लोगों को नया उद्यम स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार उद्यमियों को निवेश में काफी प्राथमिकता दे रही है।
इस मौके पर *प्रभारी जिलाधिकारी एम अरुन्मोली* ने कहा कि प्रदेश सरकार की बेहतरीन नीतियों के कारण उद्यमी यहां निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए *सिंगल विंडो सिस्टम* लागू की गई है, ये सफलता का कारण है. निवेशकों को समय से इंटेट मिल सके, ये लागू करने के कारण आज निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। गोंडा में हुई *इन्वेस्टर समिट में 120 निवेशकों ने 4800 करोड़* से अधिक का निवेश करने की इच्छा जताई है। इससे जनपद में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे उन्होंने साथ ही कहा कि अधिक से अधिक लोग सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर उद्यम स्थापित करें।
उन्होंने आगे कहा कि इससे न केवल जनपद ब्लकि पूरे प्रदेश का और पूरे देश का विकास होगा और देश ग्लोबल स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना सकेगा। इस मौके पर सीआरओ व अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!