नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : गहरे गड्ढे में गिरे चार मासूम,2 की मौत, एसडीएम व तहसीलदार तरबगंज मौके पर,जांच पड़ताल में जुटे

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,571 views

मोहम्मद सुलेमान/ आशीष तिवारी
मनकापुर / नवाबगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के सतिया गांव के मजरे डिघिया में खेलते समय चार मासूम बच्चे सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिर गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें लेकर अस्पताल की तरफ भागे। अस्पताल जाते समय दो मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया।
जबकि दो को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मासूम बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की छानबीन की जा रही है वही घटना की सूचना मिलने पर बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर सूचना पाकर एस डी एम शत्रुहन पाठक व तहसीलदार तरबगंज पुष्कर मिश्रा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे है।

सूचना पाकर मनकापुर पुलिस भी पहुंच गई,जो जांच पड़ताल में जुटी हुई है!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!