नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कैसरगंज सांसद से मिलकर ग्राम प्रधान संघ सौपेगा 8 सूत्री मांग पत्र

1 min read

 3,815 views

आशीष  तिवारी
नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / खंड विकास कार्यालय पर ग्राम प्रधान संघ की बैठक का आयोजन शनिवार को ब्लाक अध्यक्ष लालजी सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न ग्राम प्रधानों की समस्याओं और विकास कार्यो के बेहतर क्रियान्वयन के लिए चर्चा की गई साथ ही प्रधानों और प्रधान प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गये। तथा निर्णय किया गया गया कि रविवार आठ सुत्रीय ज्ञापन कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह देकर समस्या का समाधान कराया जाये।
बैठक में मंहगूपुर के ग्राम प्रधान संतोष पांडे ‘कक्के’ ने कहा कि जो पक्के कार्य हो चुके हैं और जिनकी फीडींग भी हो चुकी है उनका भुगतान कराया जाये। जिन पक्के कार्यों कि आई डी बन चुकी है और एमवी भी हो चुकी है उनकी फीडींग कराई जाये। प्रधान सिरसा दुर्गा सिंह प्रधान फत्तेपुर श्याम सागर ने मांग की करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में 60%और 40% के अनुपात में पक्के कार्यों की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाये। पंचायत सहायक, सामुदायिक शौचालय टेकर, प्रधान मानदेय, गौशाला आदि के भुगतान की अलग व्यवस्था की जाये। प्रधान नकहरा रंगेश पांडे ने सुझाव दिया कि प्रधान संघ को मजबूत किया जाये और जनपद के 16 ब्लॉकों के अध्यक्षों से सलाह मशविरा कर जिले पर प्रदर्शन किया जाये। मैनपुर प्रधान दुर्गा सिंह ने कहा कि ग्राम निधि से होने वाले निर्माण कार्य के मेजरमेंट और स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के सत्यापन के लिए हो रही धन उगाही को समाप्त किया जाये। इस बैठक के दौरान 71 ग्राम सभाओं के 48 प्रधान मौजूद रहे ।बैठक का संचालन संघ के महामंत्री चिंता मणि तिवारी ने किया।
बैठक में राहुल सिंह,हरनाम सिंह, रुद्र प्रताप सिंह,प्रधान जितेंद्र तिवारी, कुलदीप सिंह, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!