नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एसडीएम के स्थगन आदेश के बाद भी दबंग कर रहे अवैध निर्माण, क़ानून व्यवस्था कि उड़ा रहे धज्जियाँ

1 min read

 3,287 views

  • आशीष तिवारी
    नवाबगंज (गोंडा) एसडीएम तरबगंज शत्रुघ्न पाठक के आदेश के बाद भी दबंगों द्वारा बेखौफ अवैध निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित स्थानीय चौकी के चक्कर काटकर परेशान है लेकिन अवैध निर्माण बदस्तूर जारी है।थाना क्षेत्र के पहली गाँव के दलपत पुर निवासी अवनीश कुमार पुत्र ने उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि पहली गाँव में उनकी जमीन है जिसकी गाटा संख्या 835/0.2440 है। उक्त जमीन के कुछ अंश पर विपक्षी ब्रम्हचारी पुत्र छेदी और उनके परिवार के लोग जबरन अवैध निर्माण कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उक्त भूमि के सीमांकन के लिए हदबरारी भी दायर कर रखी है। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए थाना अध्यक्ष और राजस्व निरीक्षक को स्थलीय जांच कर अवैध हस्तक्षेप नियमानुसार रोकवाने के आदेश दिए गए थे साथ ही हदबरारी के तहत तीन दिनों में पैमाइश कर आख्या प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विपक्षियों द्वारा अब भी अवैध निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय कोल्हमपुर चौकी के आरक्षी भी इस दौरान मौके पर गये और काम भी बंद कराया लेकिन पुलिस के वापस लौटते ही दबंगों द्वारा फिर निर्माण शुरू कर दिया गया। दबंगों की दबंगई से पीड़ित परेशान पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली पर भी संदिग्धता जताई है । प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!