नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

छुट्टा आवारा पशुओं से तंग आकर किसान ने एसडीएम से दूरभाष पर की शिकायत, छुट्टा पशुओं को पकड़ने का आदेश हुआ हवा हवाई

1 min read

 1,554 views

एस के तिवारी
मोतीगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / छुट्टा आवारा पशुओं से तंग आकर किसान ने दूरभाष के माध्यम से उप जिला अधिकारी मनकापुर से की शिकायत, ग्राम पंचायत गढ़ी व विद्यानगर मे इस समय आवारा पशुओं का काफी आतंक है, पशु गरीब किसानों की फसल को मौका पाते ही चटकर चौपट कर देती हैं/
किसान एवं पत्रकार सुरेश कुमार तिवारी ने 2 दिन पहले एसडीएम से शिकायत की थी/
बताया कि रविवार को सुबह पुनः एसडीएम मनकापुर से अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क करना चाहा लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ उन्होंने इससे पहले बात करने पर उन्होंने छुट्टा पशुओं को पकड़वाने गौ आश्रय केंद्र पहुंचाने का आश्वासन दिया था /
बताते चलें कि इस समय मोतीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में छोटा आवारा पशुओं का सैकड़ों के झुंड में है जो किसानों की फसलों को चढ़कर चौपट कर रहे हैं किसान इस ठंड भरी रात में अपने फसलों की रखवाली करते हैं और जब घर खाना खाने चले जाते हैं तो मौका पाते ही छुपता आवारा पशु पहुंचकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं सुरेश कुमार तिवारी ने शासन प्रशासन से मांग की है कि इन छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर गौ आश्रय केंद्र छुड़वाया जाए/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!