नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कार्यदायी संस्था एलएनटी को कार्यों में मैनपावर बढ़ाने के दिये निर्देश, कार्यों में लाएं तेजी — जिलाधिकारी 

1 min read

 1,438 views

कार्यदायी संस्था एलएनटी को कार्यों में मैनपावर बढ़ाने के दिये निर्देश, कार्यों में लाएं तेजी — जिलाधिकारी

 

गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव /जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन से चल रही समस्त परियोजनाओं पर विस्तृत रूप से गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यदायी संस्था एलएनटी व लोक सेवा मिशन तथा आईएसए को कड़े निर्देश देते हुए निर्देश दिये हैं कि कार्यों में और तेजी लायी जाय।

उन्होंने कहा है कि सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति के संबंध में समय-समय पर उन्हें भी अवगत कराएं।

बैठक में एक्सईएन जल निगम व एलएनटी के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी कार्यों का विभाजन करके संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाय तथा समय-समय पर कार्यों के प्रगति की उनसे जानकारी ली जाय। बैठक में विभाग द्वारा कार्यदाई संस्थाओं को दिए गए कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था एलएनटी को और मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने जनपद में जल जीवन मिशन का कार्य शत-प्रतिशत समय से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सरकार की महात्वाकांक्षी योजना है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिये। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा है कि कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, एक्सईएन जल निगम, एई जल जीवन मिशन, एलएनटी व लोक सेवा मिशन, आईएसए आदि कार्यदायी संस्था, एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!