नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अभिभावक बच्चों को नियमित स्कूल भेजें, वापसी पर पढ़ाई का करें आकलन —- घनश्याम जायसवाल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 818 views

तरबगंज (गोंडा )नियमित विद्यालय पहुंचकर अनुशासन के साथ पढ़ाई कर कक्षा में प्रथम आने वाले 5 छात्रों को कुर्सी भेंटकर सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल द्वारा सम्मान किया गया।
आज मॉडल प्राइमरी स्कूल तरबगंज सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल द्वारा नियमित विद्यालय आने वाले 5 छात्रों को कुर्सी भेंट कर सम्मान किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए घनश्याम जायसवाल ने कहा कि अनुशासन में रहकर नियमित विद्यालय पहुंचकर पढ़ाई करने वाले छात्र एक दिन ऑफिसर बनकर इसी देश की सेवा करते हैं। इसलिए अभिभावक का कर्तव्य बनता है वह बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और घरों पर भी उनके पढ़ाई में विशेष ध्यान दें। विद्यालय आने वाले छात्रों से खेती या घर के संबंधित कार्य में रोककर उनका भविष्य खराब ना करें।
घनश्याम जायसवाल ने कहा कि जो बच्चे प्रतिदिन स्कूल आते हैं और अनुशासन में रहकर पढ़ाई करते हैं ऐसे बच्चे गुरुजनों को प्रिय होते हैं। सभी छात्रों का यह कर्तव्य बनता है कि वह नियमित विद्यालय पहुंचकर पढ़ाई करें और उज्जवल भविष्य का निर्माण करें।
सम्मान पाने छात्र कक्षा -5 अनुष्का, कक्षा -4 स्नेहा सोनी कक्षा-3 प्रतीक ,कक्षा-2 अंकिता ,कक्षा -1 सुरभि।

इस अवसर पर शिक्षक नेता विजय नारायण पांडेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रताप सिंह सहित भीमसेन तिवारी अश्वनी मिश्रा राकेश पांडेय प्रतिभा पाण्डेय अध्यापक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!