नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दबंगों ने चकमार्ग जोत कर किया कब्ज़ा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,085 views

 

  • नवाबगंज (गोण्डा) ( युगनव टाइम्स लाइव) थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गाँव निवासी रामकुमार पुत्र भगौती ने बताया कि उनकी कृषि योग्य भूमि ग्राम पंचायत पर्वती में स्थित है जिसकी गाटा संख्या 785 है।उसी खेत के बगल में चकमार्ग स्थित है जिससे तमाम लोगों और कृषि संयंत्रों का आवागमन होता था लेकिन उक्त चकमार्ग को गाँव के दबंग फरजंद और राजू पुत्रगण मुकीम अली द्वारा जोतकर अपने खेत में मिला लिया गया है और उस चकमार्ग पर पेड़ भी लगा दिए गए हैं।पीड़ित का कहना है कि पिछले वर्ष उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम द्वारा पैमाइश की गई थी और विपक्षियों को चकमार्ग खाली करने और पेड़ कटवाने के निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन विपक्षी इतने चालाक हैं कि पुलिस के समक्ष चकमार्ग खाली करने और पेड़ काटने की बात पर राजी हो जाते हैं और समझौता कर लेते हैं लेकिन बाद में मनमानी करते हैं। चकमार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। पीड़ित ने बताया कि चकमार्ग बाधित होने से उसका खेत परती पड़ा हुआ है साथ अन्य लोगों को भी आने-जाने में समस्या हो रही है।इस मामले में पीड़ित द्वारा उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित द्वारा स्थानीय लेखपाल पर भी मिलीभगत कर कारवाई ना करने के आरोप भी लगाये हैं। इस संबध में स्थानीय लेखपाल बलवंत गुप्ता से फोन पर बात करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!