गोआश्रय केंद्र बनाए जाने की मांग को लेकर जय हिंद परिषद के बैनर तले किया प्रदर्शन
1 min read
2,480 views
वजीरगंज ( गोंडा )युगनव टाइम्स लाइव/जय हिंद परिषद के संस्थापक पवन कुमार सिंह के अगुवाई में करदा न्यायपंचायत के सैकड़ों किसानों ने किसान निवेदन अभियान के तहत आकृष्ट कराने के लिए प्रदर्शन कर गौआश्रय केंद्र बनाए जाने की मांग की ।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वजीरगंज के रसूलपुर, करनीपुर सहित कई गांवों में चारागाह की ज़मीन स्थित है। परंतु जिम्मदारों द्वारा पशुआश्रय केंद्र का निर्माण नही कराया जा रहा है । जिससे किसानों को अपनी फसलों की रखवाली करने के लिए रात भर जाग कर रखवाली करते हैं ।फिर भी फसले चर जाती हैं ।
प्रदर्शन कारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फरवरी माह में गौआश्रय केंद्र का निर्माण कार्य शुरू नही हुआ तो क्षेत्रीय किसान जयहिन्द परिषद के अगुवाई में एक मार्च 2023 से ब्लाक प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे ।
प्रदर्शन में मुख्यरूप से जयहिंद परिषद के संस्थापक पवनकुमार सिंह ,फतेबहादुर सिंह,विनोद कुमार दूबे,शिव शंकर ,रामकुमार,मुन्ना लाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे/
