नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मदरसों में शान से फहराया गया तिरंगा व रंगारंग कार्यक्रमों का किया आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,752 views

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मदरसों में शान से फहराया गया तिरंगा व रंगारंग कार्यक्रमों का किया आयोजन

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी (गोंडा )युगनव टाइम्स लाइव / गणतंत्र दिवस पर मदरसों में भी शान से तिरंगा फहराया गया। छात्र छात्राओं ने जोश व खरोश के साथ कौमी तराने के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। देश का संविधान लिखने वालों को याद किया गया। इस दौरान मेहमान खुसूसी लोगों ने तकरीरों के माध्यम से मुल्क के इतिहास पर रोशनी डाली।

 

क्षेत्र के विभिन्न मदरसों में बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मदरसा फैज उल उलूम इस्लामिया कोलही गरीब बंगवा में गणतंत्र दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मौलाना अबरार हसन नदवी, कारी मोहम्मद अजहर , प्रधान औराडीह हाफिज अब्दुल गफ्फार, स्वर्गीय हाजी इनायतुल्लाह के साहबजादे मोहम्मद फहीम और मदरसे के शिक्षकगण मौजूद रहे l वही देश के जाने माने वकील मोहम्मद शोएब के हाथों से पहले ध्वजारोहण किया गया जिसके बाद सब लोगों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया l

 

मदरसे के सदर मदररिस कारी इरशाद अहमद ने कहा कि देश की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। उन्होंने सभी से संविधान का पालन करने की अपील की। वही मेहमान खुसूसी अबरार अहमद नदवी ने कहा कि हम इस मुल्क में पैदा हुए और यहीं पले बढ़े हैं। इस मुल्क से हमें बहुत मुहब्बत है।

 

ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसमें कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!